कार्य (work) किसे कहते है - ldkalink

कार्य (work): हम सभी कार्य शब्द से परिचित हैं क्योंकि कार्य शब्द हम अपने दैनिक जीवन में सुनते ही रहते हैं मगर कार्य को किस प्रकार से परिभाषित किया जाता है इसके बारे में नहीं पता होता है।

विज्ञान की भाषा में karya kise kahate hai इसका SI मात्रक क्या है यह कौन सी राशि है इन सब के बारे में उदाहरण से जानने वाले है। 


कार्य किसे कहते हैं/what is work in Hindi


"जब किसी वस्तु पर बल लगाया जाता है और वस्तु में विस्थापन हो तब विज्ञान की भाषा में इसे कार्य हुआ कहा जाता है कार्य एक अदिश राशि है कार्य का SI मात्रक जूल होता है और विमीय सूत्र  [ML2T-2] होता है  इसे J से दर्शाया जाता है।"

कार्य का सूत्र 

कार्य = बल × विस्थापन

W = F × S

जहां W कार्य है F वस्तु पर लगने वाला बल है और S वस्तु का विस्थापन है।

उदाहरण/example

कार्य कई उदहारण हम अपने आसपास देखते है जैसे की शिक्षक का अध्यापन कराना, बच्चो का पढ़ाई करना, किसी भाषा का बोलना ये सभी कार्य है पर विज्ञान में कार्य का होना तभी माना जायेगा जब किसी वस्तु पर बल लगे और उसमे विस्थापन हो।