व्युत्पन्न मात्रक (derived unit) - ldkalink
व्युत्पन्न मात्रक भौतिक राशियों में उन मात्रकों को कहा जाता है जो मूल मात्रक से प्राप्त होते हैं अर्थात जिन्हे मूल मात्रको की सहायता से प्राप्त किया जाता है व्युत्पन्न मात्रक के अर्थ को इसकी परिभाषा (definition) से हम इसे इस प्रकार से भी इसे समझ सकते हैं
व्युत्पन्न मात्रक किसे कहते हैं
ऐसे मात्रक जो मूल मात्रकों से प्राप्त होते हैं जैसे कि वेग=विस्थापन/समय, बल, घनत्व, ऊष्मा, शक्ति, ऊर्जा, संवेग, त्वरण आदि।
उदाहरण/example
वेग जो की एक व्युत्पन्न मात्रक (vyutpann matrak) है इसे हम अच्छे से समझने का प्रयास करते हैं कि यह किस तरह से एक व्युत्पन्न मात्रक है हम सभी जानते है की वेग=विस्थापन/समय होता है।
विस्थापन जो की एक दूरी को व्यक्त करता है और दूरी का मात्रक मीटर होता है इस तरह से समय के लिए मात्रक सेकंड होता है।
इस प्रकार मीटर और सेकंड यह दोनों ही मूल मात्रक है और इन्हीं दोनों की सहायता से वेग का सूत्र बना है इसलिए वेग एक व्युत्पन्न मात्रक हुआ क्योंकि व्युत्पन्न मात्रक मूल मात्रकों से ही प्राप्त किया जाता है इसलिए वेग भी एक व्युत्पन्न मात्रक है।