न्यूटन के गति के तृतीय नियम के उदाहरण - ldkalink
न्यूटन के गति के तृतीय नियम के उदाहरण (examples of Newton's third law of motion in Hindi) में सबसे पहले हम न्यूटन के तृतीय नियम को समझ लेते हैं इस नियम के अनुसार प्रत्येक क्रिया के बराबर तथा विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है।
क्रिया बल तथा प्रतिक्रिया बल दोनो अलग-अलग वस्तुओं पर कार्य करते रहते हैं इसलिए ये एक दूसरे को निरस्त नहीं करते हैं और यह दोनों बल वस्तुओं पर एक ही समय में लगते हैं।
क्रिया तथा प्रतिक्रिया बल का मान हमेशा बराबर होता है चाहे वस्तुएं किसी भी स्थिति में हो चाहे वस्तु विरामअवस्था में हो या फिर गत्यावस्था में हो या फिर एक दूसरे के संपर्क में हो या फिर एक दूसरे से दूर हो।
प्राकृति में बल सदैव एक युग्म में होता है जिसमें से एक बल को क्रिया तथा दूसरे बल को प्रतिक्रिया कहा जाता है।
उदाहरण
1) कुएं से पानी निकलते समय रस्सी के टूट जाने पर व्यक्ति का पीछे गिरना
पानी से भरी बाल्टी को कुएं से निकालते समय व्यक्ति द्वारा बाल्टी पर जितना बल लगाया जाता है रस्सी भी अपने तनाव के कारण उतना ही बल व्यक्ति पर लगता है इस प्रकार व्यक्ति द्वारा लगाया गया बल एक क्रिया होती है तथा रस्सी द्वारा व्यक्ति पर लगने वाला बल एक प्रतिक्रिया बल होती है जैसे ही रस्सी टूट जाती है तो प्रतिक्रिया बल तुरंत समाप्त हो जाती है और व्यक्ति क्रिया के दिशा में पीछे की ओर गिर पड़ता है।
2) बंदूक चलाने पर व्यक्ति को पीछे की ओर धक्का लगाना
बंदूक के अंदर उपस्थित बारूद के जलने से को गैस उत्पन्न होती है वह गोली पर बल लगाती है जिससे की गोली बहुत अधिक वेग से आगे बढ़ती है गोली द्वारा भी उतना ही बल बंदूक पर पीछे की ओर लगती है जिससे की बंदूक चलाने वाले व्यक्ति को पीछे की ओर धक्का लगता है।