आवर्ती गति के उदाहरण - ldkalink
आवर्ती गति के उदाहरण ? (examples of periodic motion in Hindi)
आवर्ती गति किसी वस्तु की वह गति होती है जो एक निश्चित समय के बाद में एक निश्चित पथ पर अपने पूर्व गति को दोहराती है।
उदाहरण से समझे
1) पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर गति
पृथ्वी सूर्य के चारों ओर एक निश्चित पथ पर चक्कर लगाती है और एक निश्चित समय के बाद अपने गति को बार-बार दोहराती है यह एक आवर्ती गति का उदाहरण है यह एक चक्कर 365 1/4 दिन में पूरा करता है और यह समय इसका अवर्तकाल होता है।
2) सरल लोलक की गति
सरल लोलक गति एक आवर्ती गति होती है क्योंकि यह एक निश्चित पथ पर अपनी गति को बार-बार दोहराते रहती है।
3) झूले की गति
झूले पर बैठे किसी व्यक्ति की गति एक आवर्ती गति का उदाहरण होता है क्योंकि झूला एक निश्चित समय के बाद अपने निश्चित पथ पर अपनी पूर्व गति को बार-बार दोहराते रहती है।
4) पेंडुलम की गति
दीवार घड़ी में पेंडुलम की गति एक आवर्ती गति का उदाहरण है क्योंकि यह एक निश्चित पथ और निश्चित समय के बाद में अपनी गति को दोहराना शुरू कर देती है।
5) पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमने
पृथ्वी का अपनी दूरी पर घुमना एक आवर्ती गति होती है क्योंकि पृथ्वी एक निश्चित पथ पर एक निश्चित समय के बाद अपने गति को दोहराना शुरू कर देती है क्योंकि पृथ्वी हर 24 घंटे में एक चक्कर पूरा करती है।
6) सिलाई मशीन के सुई की गति
सिलाई मशीन में जो सुई लगा होता है इसकी गति एक आवर्ती गति होती है क्योंकि यह एक निश्चित समय पर अपने गति को दोहराती है।
7) मानव हृदय के धड़कन की गति
8) हेली का पुच्छल तारा की गति
हेली का पुच्छल तारा की गति यह एक आवर्ती गति होती है यह सूर्य के चारों ओर गति करती है और इसका अवर्तकाल 76 वर्ष होता है।