गति किसे कहते हैं - ldkalink
गति (motion) शब्द से हम सभी परिचित होते हैं और हम अपने दैनिक जीवन में भी है जैसे की किसी व्यक्ति के द्वारा यह बोला जाता है कि यह वस्तु गति में है तो कोई भी वस्तु को हम तभी गति में है तभी बोलते हैं जब समय के साथ वस्तु की स्थिति में परिवर्तन होता है।
समय के साथ यदि वस्तु की स्थिति बदलती है तो वह वस्तु गति में कहलाती है यानी कि किसी वस्तु की स्थिति उसके चारों ओर की वस्तुओं के सापेक्ष बदलते रहती है तब वस्तु गति में कहलाता है।
अतः गति (gati) शब्द को इसकी परिभाषा (definition) और एग्जांपल से भौतिकी (physics) में इसे निम्न प्रकार से परिभाषित किया जा सकता है।
गति किसे कहते हैं
"जब समय के साथ वस्तु की स्थिति में परिवर्तन होता है तो वस्तु गति में कहलाती है जैसे की नदी में चल रही कोई नाव, वायु में उड़ता हुआ कोई वायुयान आदि।"
उदाहरण/example
दौड़ना, कार चलाना, साइकिल चलाना, बाल को फेंकना, क्रिकेट खेलना इत्यादि।
जब किसी एक वस्तु की उसके आसपास होने वाले वस्तु से तुलना करने पर यदि समय के साथ गतिमान वस्तु की स्थिति बदल जाती है तो इस अवस्था को ही गति कहा जाता है।
सामान्यतः गति की दो अवस्थाएं होती है पहली अवस्था जिसमें वस्तु गति में होती है इस वस्तु में समय के साथ स्थिति में बदलाव आता है और दूसरी अवस्था जो कि गतिमान वस्तु के चारों ओर पाए जाने वाले अन्य वस्तुएं जो की विरामवस्था में होती है इस वस्तु का समय के साथ स्थिति नहीं बदलती यह स्थिर वस्तुएं होती है।