एक समान वृत्तीय गति किसे कहते है - ldkalink

एक समान वृत्तीय गति (uniform circular motion) में सबसे पहले हम गति को समझ लेते हैं जब समय के साथ किसी वस्तु की स्थिति में परिवर्तन होता है तब हम कहते हैं कि वह वस्तु गति में है।

पर कोई भी वस्तु एक समान वृत्तीय गति में तभी कहलाती है जब वह किसी निश्चित अक्ष के चारों ओर गति करते रहती है। 

एक समान वृत्तीय गति की स्थिति में वस्तु की गति और कोणीय वेग स्थिर बना रहता है यह एक त्वरित गति होती है क्यों की इसकी दिशा लगातार बदलते रहती है पर वस्तु के वेग के परिणाम नहीं बदलता है । 

अतः एक समान व्यक्ति गति (ek saman vrittiya gati) के अर्थ को इसकी परिभाषा/paribhasha (definition) से भी निम्न प्रकार से परिभाषित किया जा सकता है: 


एक समान वृत्तीय गति किसे कहते हैं ? 


जब कोई वस्तु एक निश्चित बिंदु के चारों ओर वृताकार मार्ग में एक निश्चित चाल से गति करती है तो वस्तु की यह गति एक समान वृत्तीय गति कहलाती है जैसे की उदाहरण में पृथ्वी के चारों ओर कृत्रिम उपग्रह की गति।

उदाहरण/example 


घड़ी के किसी कांटे की नोंक गति -


घड़ी में जो कांटा लगा होता है वह एक निश्चित बिंदु के चारों ओर अपने निश्चित पथ पर वृत्ताकार मार्ग में गति करते रहती है इस प्रकार घड़ी के कांटे की गति एक सामान वृत्तीय गति का एक उदाहरण (udaharan) है।

पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की गति


चंद्रमा जो की पृथ्वी का एक उपग्रह है और यह पृथ्वी के चारों ओर अपने निश्चित पथ पर एक नियत चल से वृत्तीय मार्ग में अपने गति को दोहराते रहती है इस प्रकार चंद्रमा की गति एक एक समान वृत्तीय गति कहलाती है।

Popular posts from this blog

द्विविमीय गति किसे कहते हैं - ldkalink