अदिश और सदिश राशियां किसे कहते हैं - ldkalink


अदिश और सदिश राशियां (scalar and vector quantities) के अर्थ (arth) को इसके परिभाषा/paribhasha (definition) और इसके एग्जांपल से इस प्रकार समझते है। 

अदिश राशियां किसे कहते हैं ?


ऐसी राशियां जो दिशाहीन या दिशा रहित होती है और इनमें केवल परिणाम (magnitude) होता है अदिश राशियां कहलाती है उदाहरण द्रव्यमान, लंबाई, आवेश आदि। 

उदाहरण/example


माना कोई वस्तु जिसका द्रव्यमान 5 किलोग्राम है और यह कथन अपने आप में पूर्ण है क्योंकि किसी भी वस्तु की द्रव्यमान को बताने के लिए यहां पर उसकी दिशा बताने की आवश्यकता नहीं होती है इस तरह से द्रव्यमान एक अदिश राशि (adish rashi ) होती है।

अदिश राशियों के अन्य उदाहरण


आयतन, घनत्व, समय, ताप, कार्य, विद्युत धारा, प्रतिरोध, विभव, विशिष्ट ऊष्मा धारिता, ऊर्जा आदि अदिश राशियों को केवल अदिश के नाम से भी जाना जाता है। 


सदिश राशियां किसे कहते हैं ?


ऐसी राशियां जिनमें परिणाम के साथ-साथ दिशा भी होती है सदिश राशियां कहलाती है जैसे की वेग, त्वरण विस्थापन आदि।

उदाहरण/example


जब किसी व्यक्ति द्वारा कहा जाता है कि किसी वस्तु पर 5 न्यूटन का बल कार्य कर रहा है तो यह कथन अपने आप में पूर्ण नहीं होता है क्योंकि बल को व्यक्त करने के लिए इसके साथ दिशा बताना भी आवश्यक होता है।

अलग-अलग दिशा में लगने वाले बल का प्रभाव अलग-अलग होता है इस तरह से बल में परिणाम और दिशा दोनों होते हैं इस तरह से बल एक सदिश राशि (sadish rashi) है।

सदिश राशियों के अन्य उदाहरण


विस्थापन, बल आघूर्ण, चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता, चुंबकीय आघूर्ण, भार, प्रतिबल, विभव प्रवणता, धारा घनत्व आदि सदिश राशियों को केवल सदिश के नाम से भी जाना जाता है। 

Popular posts from this blog

पलायन वेग किसे कहते हैं - ldkalink