पदार्थ किसे कहते हैं - ldkalink
पदार्थ (Matter) क्या है भौतिकी में चिरसम्मत और सामान्य रासायनिकी में उन सारी वस्तुओं को पदार्थ कहा जाता है जिनमे द्रव्यमान होता है और जो आयतन के कारण स्थान घेरती है।
दूसरे शब्दों में वे वस्तुएं पदार्थ होती है जो स्थान देती है जिसमें द्रव्यमान होता है तथा जिनकी उपस्थिति का ज्ञान हम अपने एक से अधिक इंद्रियों से प्राप्त कर सकते हैं।
प्राकृतिक में सारी वस्तुएं चाहे वह जिससे भी बनी हो जो स्थान गिरती है और उसमें द्रव्यमान होता है इन वस्तुओ को पदार्थ कहते है जो अपने में होने वाले परिवर्तन का विरोध करती है।
पदार्थ (padarth kise kahate hain) के अर्थ को और अच्छे से इसकी परिभाषा (definition) के रूप में इसे इस प्रकार से समझते हैं।
पदार्थ किसे कहते हैं
"वे सारी वस्तुएं पदार्थ कहलाती है जिनमें द्रव्यमान होता है और जो स्थान घेरती है प्रत्येक पदार्थ अत्यंत सूक्ष्म कणों से मिलकर बना होता है जैसे की कुर्सी, लकड़ी, टेबल, हवा, जल आदि।" भौतिक अवस्था के आधार पर देखा जाए तो पदार्थ तीन प्रकार के होते हैं पहले ठोस, दूसरा द्रव और तीसरा गैस।
उदाहरण/example
पदार्थ के कई सारे उदाहरण जैसे की हवा, पानी, पत्थर, कुर्सी, टेबल, पंखा आदि हवा भी एक पदार्थ है क्योंकि यह भी दूसरे वस्तुओं के समान ही स्थान घेरती है और इसमें भी द्रव्यमान होता है।