प्रत्यास्थता (elasticity) किसे कहते हैं - ldkalink
प्रत्यास्थता (elasticity): हम अपना दैनिक जीवन में ऐसे कई सारे उदाहरण देखते हैं की जब किसी वस्तु पर बाह्य बल लगाया जाता है तो वस्तु के आकार, आयतन में परिवर्तन हो जाता है और जैसे ही बाह्य बल हटाया जाता है वस्तु अपनी प्रारंभिक अवस्था में वापस आ जाती है वस्तु का यह गुण प्रत्यास्थता कहलाता है अतः pratyasthata kise kahate hai को निम्न प्रकार से परिभाषित किया जा सकता है।
प्रत्यास्थता किसे कहते है/what is elasticity in Hindi
"वस्तु का वह गुण जो विरूपक बल लगाने पर वस्तु के आकार, आयतन, आकृति में परिवर्तन हो जाता है और जैसे ही विरूपक बल हटा दिया जाता है वस्तु अपने प्रारंभिक अवस्था में पुनः वापस आ जाती है।"
इतना पढ़ने के बाद प्रत्यास्थता का मतलब क्या होता है यह तो आप जान ही गए होंगे पर प्रत्यास्थता को हम एक उदाहरण से भी समझते हैं।
उदाहरण/Example
प्रत्यास्थता के उदाहरण के रूप में स्प्रिंग, रबर बैंड आदि आते है:
- स्प्रिंग - स्प्रिंग आपने देखा ही होगा जैसे ही किसी स्प्रिंग पर कोई वस्तु लटका कर रखा जाता है तो स्प्रिंग की लंबाई बढ़ जाती है और जैसे ही वस्तु को हटाया जाता है स्प्रिंग अपनी पुरानी अवस्था में वापस आ जाती।
- रबर - रबर को खींचने पर रबड़ की लंबाई में वृद्धि हो जाती है और जैसे ही इसको छोड़ दिया जाता है वह अपनी पुरानी अवस्था में वापस आ जाती है।